Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:श्रीमती हीरा भट्ट कौशल कला केंद्र ने गायन प्रतियोगिता का किया आयोजन नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा 

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 12, 2025
श्रीमती हीरा भट्ट कौशल कला केंद्र ने गायन प्रतियोगिता का किया आयोजन नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा लोहाघाट नगर की प्रतिष्ठित श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केंद्र के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया के दिशा निर्देश में आज बुधवार दोपहर को लोहाघाट नगर पालिका सभागार में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक कुमाऊनी व फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा विशिष्ट अतिथि जीवन मेहता, भैरव दत्त राय व राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने किया सभी अतिथियों ने नन्हे कलाकारों की गायकी की सराहना करते हुए उनके गुरु अजय कलखुड़िया तथा संगीत अकादमी की नीव रखने वाले शिक्षक कौशल को बधाई दी उन्होंने कहा आज संगीत अकादमी लोहाघाट में संगीत के क्षेत्र में काफी बेहतरीन कार्य कर रही है तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया कार्यक्रम में नन्ही तबला वादक गीतांशी पांडे आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका संजय पंत,प्रदीप कुमार व निशांत पुनेठा ने निभाई कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा मेहता का रहा कार्यक्रम में अभिभावकों सहित कई लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें