Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ निकली शहीद के डी जोशी की अंतिम यात्रा सैकड़ो लोगों ने नम आंखों से दी बिदाई पंचेश्वर घाट में होगा अंतिम संस्कार

Laxman Singh Bisht

Wed, May 15, 2024
पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ निकली शहीद की अंतिम यात्रा सैकड़ो लोगों ने नम आंखों से दी विदाई शहीद के डी जोशी को पंचेश्वर घाट में होगा अंतिम संस्कार   बीते 13 में मई को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पीलूखेड़ी में सेना के ट्रक व बस की भिड़ंत में लोहाघाट ब्लॉक के डूंगरी( दिगालीचौड )हाल निवासी सेरीगैर के रहने वाले ईएमई के हवलदार के डी जोशी शहीद हो गए थे उनका पार्थिव शरीर मंगलवार देर शाम उनके आवास सेरीगैर पहुंचा था बुधवार सुबह लोहाघाट नगर के सैकड़ो लोग उनके आवास पहुंचे तथा शहीद के आवास से हथरंगीया तक पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल हुए लोग नम आंखों से जब तक सूरज चांद रहेगा किशन तेरा नाम रहेगा के नारे लगा रहे थे वही सैकड़ो लोगों ने नम आंखों से भारत माता के लाल हवलदार के डी जोशी को विदा किया जिनका अंतिम संस्कार आज पंचेश्वर घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा शहीद को अंतिम सलामी देने के लिए पिथौरागढ़ से 12 कुमाऊं के जवान पहुंचे हैं   वही इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है इस मौके पर सचिन जोशी ,राजू गढ़कोटी ,दीपक जोशी, जगदीश जोशी, जीवन सिंह मेहता, मोनू बिष्ट,पुष्कर बोहरा , चंद्र दत्त जोशी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें