Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: बाराकोट :सामाजिक लोकपवादों एवं भ्रांतियां को दूर करने के लिए नारायण सिंह अधिकारी ने लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में किया पीपल एवं वटवृक्ष का रोपण।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 31, 2025
सामाजिक लोकपवादों एवं भ्रांतियां को दूर करने के लिए नारायण सिंह अधिकारी ने लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में किया पीपल एवं वटवृक्ष का रोपण। बाराकोट के लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में नारायण सिंह अधिकारी द्वारा पीपल एवं बड़ वृक्षों का रोपण किया गया। नारायण सिंह अधिकारी भारतीय सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत होने के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सुपरवाइजर पद पर तैनात् थे जो वर्तमान में हरिद्वार में निवास करते हैं । वह आज हरिद्वार से पीपल एवं बड़ वृक्ष को साथ लेकर रोपित करने के लिए लड़ीधूरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सामाजिक लोकापवाद,अंधविश्वास एवं अनेक भ्रांतियों के चलते पीपल के वृक्षों का रोपण निसंतान व्यक्तियों एवं सन्यासियों द्वारा ही किया जाता है, मैं इस प्रकार के लोकापवाद, अंधविश्वास एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए इन वृक्षों का रोपण करता आया हूं और भविष्य में भी करता रहूंगा। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने नारायण सिंह अधिकारी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के लिए उनका यह लगाओ एवं समर्पण हम सब क्षेत्र वासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उमेश्वर सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, कविराज अधिकारी, चंद्र किशोर बोहरा, लक्ष्मी दत्त जोशी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें