Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: बाराकोट :सामाजिक लोकपवादों एवं भ्रांतियां को दूर करने के लिए नारायण सिंह अधिकारी ने लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में किया पीपल एवं वटवृक्ष का रोपण।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 31, 2025
सामाजिक लोकपवादों एवं भ्रांतियां को दूर करने के लिए नारायण सिंह अधिकारी ने लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में किया पीपल एवं वटवृक्ष का रोपण। बाराकोट के लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में  नारायण सिंह अधिकारी द्वारा पीपल एवं बड़ वृक्षों का रोपण किया गया। नारायण सिंह अधिकारी भारतीय सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत होने के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सुपरवाइजर पद पर तैनात् थे जो वर्तमान में हरिद्वार में निवास करते हैं । वह आज हरिद्वार से पीपल एवं बड़ वृक्ष को साथ लेकर रोपित करने के लिए लड़ीधूरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सामाजिक लोकापवाद,अंधविश्वास एवं अनेक भ्रांतियों के चलते पीपल के वृक्षों का रोपण निसंतान व्यक्तियों एवं सन्यासियों द्वारा ही किया जाता है, मैं इस प्रकार के लोकापवाद, अंधविश्वास एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए इन वृक्षों का रोपण करता आया हूं और भविष्य में भी करता रहूंगा। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने नारायण सिंह अधिकारी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के लिए उनका यह लगाओ एवं समर्पण हम सब क्षेत्र वासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उमेश्वर सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, कविराज अधिकारी, चंद्र किशोर बोहरा, लक्ष्मी दत्त जोशी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें