Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस / विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 24, 2025
चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन चंपावत जिले में राष्ट्रीय बालिका दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज तामली में  बालिका दिवस के अवसर पर कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की बालिकाओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल जोशी द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए छात्राओं को अनेक प्रकार की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रोवेशन विभाग की ओर से उपस्थित संरक्षण अधिकारी मीनू पंत त्रिपाठी द्वारा बालिकाओं को अनेक प्रकार की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, बाल मजदूरी जैसी कुरीतियों को दूर करने की बात कही गई। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम, अंजलि ने दूसरा , जबकि दिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में दीपिका जोशी ने प्रथम, मोनिका ने दूसरा व दिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से नर्मदा रावत, दीपक बोहरा, सुनील, प्रभा गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें