Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

सूचना

: चम्पावत:लोकसभा चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी  दो शिक्षक निलंबित

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 27, 2024
लोकसभा चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी  दो शिक्षक निलंबित चम्पावत जिले मे लोकसभा निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही दो शिक्षकों को भारी पड़ गई। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी  ने दोनों शिक्षकों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुडमांगल में कार्यरत शिक्षक  व राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई बलाई में कार्यरत शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों की ओर से निर्वाचन कार्य में लापरवाही की गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से दोनों शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति की गई। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) पीएस जंगपांगी ने कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पत्र के आधार पर जिले के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों शिक्षकों की ओर से लोकसभा निर्वाचन में घोर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें