Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: केदार घाटी में शराब की तस्करी करते हुए नेपाली महिला गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Tue, May 28, 2024
केदार घाटी में शराब की तस्करी करते हुए नेपाली महिला गिरफ्तार केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रही एक नेपाली मूल की महिला को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला केदार घाटी में शराब की अवैध तस्करी और बिक्री करने का काम कर रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ शराब तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई शराब को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। महिला के कब्जे से पुलिस ने दो पेटी शराब बरामद की है। जनपद रुद्रप्रयाग की एसपी विशाखा अशोक भदाने ने बताया कि चार धाम यात्रा के मध्य नजर लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी तरह से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के आस्था को ठेस न पहुंचे इस पर भी पुलिस का पूरा फोकस है। इसी कड़ी में आज चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नेपाली मूल की महिला को शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला के कब्जे से पुलिस को दो पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस के नजर से बचने के लिए महिला ने शराब को पिट्ठू बैग में छुपाया था और वह श्रद्धालु बन यात्रा मार्ग पर जा रही थी। लेकिन पुलिस की चौकस निगाहों से महिला बच नहीं पाई और तलाशी लेने पर बैग से शराब बरामद हो गई। महिला की पहचान वर्षा के रूप में हुई है। महिला के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस कर रही है। महिला शराब को केदार घाटी में दुगने दामों में बेचा करती थी

विज्ञापन

जरूरी खबरें