Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

सूचना

: चंपावत:स्वाला में खुला एनएच फंसे हुए वाहन निकले 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 5, 2024
स्वाला में खुला एनएच फंसे हुए वाहन निकले शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते सुबह से ही स्वाला में टनकपुर चंपावत एनएच बंद पड़ा था जिस कारण कई वाहन व यात्री रास्ते में फंसे हुए थे भारी बारिश के चलते एनएच को खोलने में काफी दिक्कतें आ रही थी वही घंटो की मेहनत के बाद शाम 6:00 बजे के आसपास एनएच की मशीनों ने ऑल वेदर सड़क को खोल दिया जिसके बाद एनएच में सुबह से फंसे हुए वाहनों व यात्रियों को पुलिस प्रशासन के द्वारा सावधानी पूर्वक निकाला जा रहा है फिलहाल एनएच में खतरा बना हुआ है वहीं दोपहर में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित स्थानों में रोक दिया था फिलहाल एनएच में आवाजाहि सुचारू बनी हुई है तथा फिर से भारी बारिश होने पर एनएच बंद हो सकता है वही प्रशासन ने लोगो से बारिश होने पर एनएच मे यात्रा करने से बचने की अपील की है वही मोसम के मिजाज को देखते एनएच कभी भी बंद हो सकता है हालाकि प्रशासन ने एनएच में जगह जगह मशीने तैनात की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें