Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: चंपावत :मातृशक्ति की ओर से रीता ने दिया कैलाश के शव को कंधा। 

Laxman Singh Bisht

Sun, May 5, 2024
मातृशक्ति की ओर से रीता ने दिया कैलाश के शव को कंधा। लोहाघाट।सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ते हुए हर क्षेत्र में चूड़ी वाले हाथों को आगे करती आ रही "स्वागतम ईजा" की अध्यक्ष रीता गहतोड़ी ने काशीपुर जाकर दिवंगत जन नेता कैलाश गहतोड़ी के शव में कंधा दिया। रीता राष्ट्र के लिए मर मिटने वाले शहीदों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें मातृशक्ति की ओर से सलाम करने का इनमें जुनून है। इनका मानना है कि दुनिया में मां से बड़ा एवं श्रेष्ठ कोई नहीं है। वह शहीदों की अंतिम यात्रा में एक मां के रूप में शामिल होकर उन्हें पंचत्व में अपने हाथों से बिलिंन कर सभी माताओं की ओर से श्रद्धांजलि देती आ रही हैं ईधर वन विकास निगम के अध्यक्ष स्व कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि देने का क्रम लगातार जारी है।पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश करायत की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की इस अवसर पर सचिन जोशी, गिरीश कुंवर, भास्कर गढ़कोटी, राजेंद्र गढ़कोटी, महेन्द्र ढेक,निर्मला अधिकारी, कैलाश पांडे, गौरव पांडे, चंद्रकला मेहरा, गिरीश करायत, मनोज प्रसाद, दीपक शाह, विनोद गोरखा, दीप कमल गहतोड़ी,दीपक शाह आदि लोग मौजूदथे    

जरूरी खबरें