Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई अतिक्रमण की शिकायत पर राजस्व विभाग ने अस्पताल की भूमि की माप डॉक्टर ट्रांजिट हॉस्टल का हो रहा है निर्माण 

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 4, 2025
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई अतिक्रमण की शिकायत पर राजस्व विभाग ने अस्पताल की भूमि की माप डॉक्टर ट्रांजिट हॉस्टल का हो रहा है निर्माण स्वास्थ्य विभाग लोहाघाट के द्वारा विभाग की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत कर एसडीएम लोहाघाट को प्रार्थना पत्र दिया गया था प्रार्थना पत्र में स्वास्थ्य विभाग की भूमि की माप करने की मांग की गई थी मंगलवार दोपहर को एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम के द्वारा लोहाघाट थाने के पीछे स्वास्थ्य विभाग की भूमि की माप की गई राजस्व उप निरीक्षक लोहाघाट नीरज कुमार ने बताया स्वास्थ्य विभाग की जमीन की माप कर विभाग के अधिकारियों को उनकी भूमि की सीमा बता दी गई है तथा अतिक्रमण मामले में पहले से ही  मामला चल रहा है उन्होंने बताया राजस्व विभाग के दस्तावेजों में अस्पताल की 26 नाली दो मुट्ठी भूमि अंकित है वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया इस भूमि में 64 लाख रुपए की लागत से डॉक्टर्स ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य मंडी परिषद के द्वारा किया जा रहा है तथा भविष्य में यहां पर उप जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य भी किया जा सकता है विभाग के द्वारा अपनी भूमि में बाउंड्री वॉल दी जा रही है इस दौरान डॉक्टर विराज राठी ,एलडी जोशी, कानूनगो राजेंद्र गोस्वामी, छतर सिंह बोरा ,राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार ,मोहित मेहता ,कौशल पुनेठा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें