Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: पौड़ी: भाजपा की शिकायत पर मतगणना ड्यूटी में लगे 16 कर्मचारियों को हटाया गया

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 3, 2024
भाजपा की शिकायत पर मतगणना ड्यूटी में लगे 16 कर्मचारियों को हटाया गया लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना ड्यूटी में लगे राठ महाविधालय के 16 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है ये निर्णय भाजपा के एक शिकायत पत्र पर लिया गया है जिसमे ये कहा गया था की कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल पैठाणी राठ महाविधालय के पूर्व में संस्थापक रहे ऐसे में मतगणना ड्यूटी में लगाए गए राठ महाविधालय के 16 कर्मचारी मतगणना को प्रभावित कर सकते हैं 16 मतगणना कार्मिकों पर भाजपा द्वारा संदेह जताए जाने के बाद 16 कार्मिकों को मतगणना ड्यूटी से हटा दिया गया वहीं गणेश गोदियाल ने कहा की निष्पक्ष मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग को जो उचित लगा वो किया गया लेकिन उनका इसमें कोई हित नहीं मतगणना सीसीसीटीवी कैमरे और कड़ी सुरक्षा के बीच होनी हैं ऐसे में मतगणना पर इसका कोई व्यवधान नहीं पड़ने वाला था गोदियाल ने कहा भाजपा के भी ऐसे कई मतगणना कार्मिक होंगे जिन पर मतगणना प्रभावित करने का संदेह होगा लेकिन वे जानते हैं की जनता का निर्णय कोई बदल नही सकता।

विज्ञापन

जरूरी खबरें