Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

लोहाघाट में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में बटी रसोई गैस लोगों को राहत।

लोहाघाट:28 मार्च को होगी राजस्व लोक अदालत। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित। राजस्व वादों का होगा निस्तारण।

: चंपावत में भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों हेतु 20 दिसंबर को एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 11, 2024
चंपावत में भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों हेतु 20 दिसंबर को एक दिवसीय शिविर का आयोजन राष्ट्र की सुरक्षा में भूतपूर्व सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से जनपद चंपावत में पहली बार आगामी 20 दिसंबर 2024 शुक्रवार को स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक चंपावत में भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं सैनिको की वीर नारियों हेतु एक दिवसीय चिकित्सा एवं कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए मेजर आकाश दुबे ने बताया कि आयोजित होने वाले शिविर में निशुल्क चिकित्सा शिविर, रिकॉर्ड ऑफिस के अधिकारियों से मुलाकात एवं समस्याओं का समाधान, पेंशन संबंधित समस्याओं का निवारण, उपहार एवं आर्थिक सहायता, बैंक अधिकारियों से मुलाकात एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा।साथ ही सीएसडी सुविधा और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर से जुड़ी तथा सेना के भर्ती के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी।साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा भी अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टॉल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएगी। तथा रैली में उपस्थित विशिष्ट भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजित होने वाले शिविर में आने-जाने के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध हैं जो हेतु ब्लॉक के अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए 8168578047 तथा 8853607075 पर भी संपर्क कर जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जरूरी खबरें