Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

: चंपावत:नीमा कठायत के बढ़ते जन समर्थन से विपक्षी परेशान 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 17, 2025
नीमा कठायत के बढ़ते जन समर्थन से विपक्षी परेशान चंपावत नगर पालिका से नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी नीम कठायत का चुनाव प्रचार जोरों पर है नीमा के लगातार बढ़ते जन समर्थन ने विपक्षियों को परेशानी में डाला हुआ है शुक्रवार को नीमा कठायत ने नगर के कई वार्डों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कि उन्होंने कहा उनको चंपावत नगर की सम्मानित जनता का प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है नीमा के बढ़ते जन समर्थन से उनके समर्थकों के हौसले भी बुलंद नजर आ रहे हैं उनके समर्थन में बड़ी संख्या में युवा व महिलाएं शामिल है वहीं चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए उनके पति कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा इस बार चंपावत नगर की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है इस बार जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी नीम कठायत को मिलने जा रहा है उन्होंने कहा प्रचार के दौरान जो वादे नगर की जनता से किए जा रहे हैं उन वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा कांग्रेस के बढ़ते जन समर्थन को देख मुख्यमंत्री को खुद मैदान में उतरना पड़ रहा है कहा इस बार कांग्रेस चंपावत से भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है वहीं चुनाव प्रचार के दौरान नीमा कठायत के द्वारा बड़े बुजुर्गों से जीत का आशीर्वाद लिया जा रहा है चुनाव प्रचार में बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे

जरूरी खबरें