Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: अल्मोड़ा: जंगल की आग की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, May 2, 2024
अल्मोड़ा के स्यूनराकोट में जंगल की आग की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है ओर दो मजदूर घायल हो गए घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना गुरूवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक स्यूनराकोट के जंगल में आग लगी हुई थीं। शाम तेज हवा के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान कुछ नेपाली मजदूर जंगल में लीसा निकालने का कार्य कर रहे थे। आग मे सभी मजदूरों चारों ओर से घिर गए। आग की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए।घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल को रवाना हो गए है। मृतक व घायल मजदूर नेपाली मूल के बताएं जा रहे है। जो जंगल में लिसा निकालने का काम कर रहे थे वहीं घायल मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं मजदूर की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें