Monday 9th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान प्रशिक्षण

लोहाघाट में स्लाटर हाउस बनकर तैयार ईटीपी प्लांट निर्माण के बाद संचालन शुरू।

चंपावत:उमेश जोशी की मौत पर परिजनों ने जताया हत्या का शक डीएम को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्णागिरि मेले में वाहन पार्किंग संचालकों में लगे अनियमितता के आरोप अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन।

चंपावत:74 अवशेष तोकों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का मार्ग प्रशस्त सीएम की मंजूरी

: लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्रों में बट रहे अंडों के आकार पर अभिभावकों ने उठाए सवाल एसडीएम से कार्रवाई की करी मांग 

Laxman Singh Bisht

Thu, May 9, 2024
आंगनबाड़ी केंद्रों में बट रहे अंडों के आकार पर अभिभावकों ने उठाए सवाल एसडीएम से कार्रवाई की करी मांग [caption id="attachment_18732" align="alignnone" width="300"] केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले नोनिहालों को पुष्टाहार के तौर पर अंडे वितरित किए जाते हैं वही लोहाघाट के आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए जा रहे अंडों के आकार पर अभीभावको ने सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है गुरुवार को अभीभावको ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास विभाग द्वारा लोहाघाट में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को जो पौष्टिक आहार के तौर पर अंडे दिए जा रहे हैं उनका आकार काफी छोटा है लोगों ने कहा केंद्रों में चिड़िया के अंडों के आकार के बराबर के मुर्गी के अंडे दिए जा रहे हैं जो कि पुष्टाहार के नाम पर भद्दा मजाक है अभीभावको ने कहा विभाग इस बात का कोई संज्ञान न लेते हुए इन्ही अंडों को बांट रहा है वहीं अभिभावकों ने एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से मामले में कार्रवाई की मांग की है वहीं लोहाघाट एसडीएम रिंकू बिष्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट को अंडे सप्लाई करने वाली फर्म को नोटिस भेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं वही लोहाघाट बाल विकास विभाग की[/caption] [caption id="attachment_18733" align="alignnone" width="225"] सीडीपीओ डॉ मंजू लता यादव ने बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है शुक्रवार को वह आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर अंडों की जांच करेंगी तथा अंडा सप्लाई करने वाली फर्म को पत्र लिखा जाएगा उन्होंने बताया अंडों की सप्लाई देहरादून से होती है वहीं इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट से जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा फोन रिसीव तक नहीं किया गया वहीं लोगों का कहना है यह सरकारी धन की बर्बादी होने के साथ-साथ अंडा सप्लाई के नाम पर बड़े घोटाले का खेल खेला जा रहा है जिसकी जांच होनी आवश्यक है वहीं पिछले वर्ष भी इसी प्रकार की शिकायत आई थीं जिस पर एसडीएम लोहाघाट के द्वारा संज्ञान लेने के बाद कुछ दिनों अंडे की सप्लाई ठीक-ठाक रही थी लेकिन फिर से एक बार अंडा सप्लाई के नाम पर मजाक किया जाने लगा है जो कि बाल विकास विभाग की लापरवाही को दर्शाता है[/caption]

जरूरी खबरें