: पाटी:अब अनुसूचित बस्ती खोला व तोली के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा / सड़क न बनने तक करेंगे हर चुनाव का बहिष्कार /सरकार नहीं बनायेगी सड़क तो ग्रामीग खुद शुरू करें सड़क कटान
Laxman Singh Bisht
Sun, Jan 5, 2025
सरकार नहीं बनायेगी सड़क तो ग्रामीग खुद शुरू करें सड़क कटान
चंपावत जिले के पाटी-ब्लाक के दूरस्थ ग्राम पंचायत गागर के अनुसूचित बस्ती खोला व ग्राम पंचायत चौड़ागूठ के तोक तोली आज भी सड़क से वंचित। इस कारण लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।रविवार को दोनों तोकों के ग्रामीणों ने अनुसूचित बस्ती खोला में बैठक आयोजित की ग्रामीणों ने कहा लंबे समय से वह सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया है।ग्रामीणों ने कहा अगर सरकार रोड नहीं बनाती है तो वह इस बार से होने वाले किसी भी चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। ग्रामीणों ने कहा चुनाव बहिष्कार तो वह करेंगे ही बल्कि दो माह तक सड़क न बनने पर ग्रामीण खुद श्रमदान कर सड़क बनाने का कार्य भी शुरू करेंगे। इस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज दिया है।ग्रामीणों ने कहा सरकार हर जिले से हैली सेवा शुरू कर रही है। लेकिन उन्हें आज भी 3 किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है।खोला तोक में 26 परिवारों की 250 से अधिक आबादी निवास करती है, 90 से अधिक यहां वोटर हैं। तोली में 25 परिवारों में 250से अधिक आबादी रहती है। सड़क न होने से तोली तोक से 9 परिवार पलायन कर चुके हैं। तोली तोक में अभी 60 के करीब वोटर रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा यह हमारा दुर्भाग्य है जो आजादी के 76 साल बाद भी उन्हें किसी भी सरकार के द्वारा सड़क की सुविधा तक उपलब्ध नहीं की गई है अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते लगाते हुए थक चुके है नेता सिर्फ वोट मांगने उनके दरवाजे तक और बड़े-बड़े वादे कर निकल जाते हैं
वही ग्रामीण महेश राम पुत्र पनी राम ने बताया कि बीते दिनों वह रास्ते से गिरकर घायल हो गये थे। जिसपर उन्हें दो बार हल्द्वानी दिखाने को जाना पड़ा। दोनों बार उन्हें डोली से ही सड़क तक लाया और ले जाया गया।
बैठक में तोली तोक के मदन सिंह बिष्ट , महेन्द्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, राकेश सिंह बिष्ट, नवल बिष्ट, कमल बिष्ट अमित बिष्ट, गणेश सिंह बिष्ट, निशा बिष्ट, पूजा बिष्ट, संगीता बिष्ट, सरली देवी, भगवती देवी, बागली देवी, मीना देवी, उमा देवी , हेमा देवी, पन्नूली देवी, तरी देवी एवम् इत्यादि
खोला तोक के नवीन राम , शंकर राम, रणजीत राम , महेश राम, पान राम, घनश्याम राम , सूरज राम, राजू राम,दिवान राम,मदन राम बसंत राम, हेमन राम हरीश राम , मनोज राम ,दीपक राम गोकुल राम, सूरज राम, प्रकाश राम , गोकुल राम, दलीप राम , प्रकाश भट्ट , रवीना देवी , भावना देवी , हेमा देवी , मुनि देवी, पुष्पा देवी, पानूली देवी ,कमला देवी,रेखा देवी , इंद्रा देवी, देवकी देवी इत्यादि मौजूद रहे।