Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:देवदार बनी में कूड़ा फेंकने पर लोगों ने जताया आक्रोश एसडीएम से कार्यवाही की करी मांग   

Laxman Singh Bisht

Sun, May 19, 2024
देवदार बनी में कूड़ा फेंकने पर लोगों ने जताया आक्रोश एसडीएम से कार्यवाही की करी मांग लोहाघाट से डिग्री कॉलेज जाने वाली सड़क में बारीगाढ़ के पास कुछ और असामाजिक तत्वों के द्वारा देवदार बनी को टचिंग ग्राउंड में बदल दिया गया है जिस कारण बहुमूल्य देवदार बनी में चारों ओर कूड़ा बिखरा पड़ा है तथा देवदार के पेड़ों के सूखने का खतरा बढ़ गया है असामाजिक तत्वों की हरकत पर क्षेत्र वासियों में काफी आक्रोश है शनिवार को पूर्व पालिका सभासद राजकिशोर शाह व अन्य पर्यावरण प्रेमीयो ने देवदार बनी की दशा पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से देवदार बनी में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है सभासद शाह व लोगों ने कहा ठीक लोहाघाट रेंजर कार्यालय की नाक के नीचे इस प्रकार से रिजर्व फॉरेस्ट में अंधाधुंध कूड़ा फेंका जा रहा है पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है कूड़े से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध उठ रही है तथा जंगल में आग लगने का खतरा पैदा हो गया है तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है उन्होंने प्रशासन से इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की है उन्होंने कहा इतनी खूबसूरत देवदार बनी को पर्यावरण के दुश्मन टचिंग ग्राउंड में बदल रहे हैं सभासद शाह ने कहा हमें पूरा भरोसा है एसडीएम लोहाघाट इस मामले का संज्ञान लेंगी और इन अराजक तत्वो पर लगाम लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करेंगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें