Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: अल्मोड़ा:नशे में कार चला रही महिला चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कार सीज 

Laxman Singh Bisht

Sun, May 19, 2024
नशे में कार चला रही महिला चालक को धौलछीना पुलिस ने किया गिरफ्तार,कार सीज एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनांओ मे कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक यातायात,इंटरसैप्टर प्रभारी व यातायात उपनिरीक्षक को यातायात नियमों का उल्लघंन करने,नशे में वाहन चलाने वाले,रैश ड्राईविंग करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है । एसएसपी पींचा के निर्देश पर विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना तिराहे पर हुडंई आई10 कार को रोककर चैक किया गया तो महिला कार चालक नशे में वाहन चलाते हुए पायी गई, पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत महिला चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है तथा कार को सीज किया गया वहीं एसपी पींचा ने कहा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस सख़्त से सख्त कार्यवाही करेगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें