Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: बनबसा:कसीनो के खिलाड़ियों पर चला पुलिस का डंडा नेपाल कसीनो से जीतकर लाया 50 हजार बनबसा पुलिस के चढ़ा हत्थे 

Laxman Singh Bisht

Mon, May 20, 2024
कसीनो के खिलाड़ियों पर चला पुलिस का डंडा नेपाल कसीनो से जीतकर लाया 50 हजार बनबसा पुलिस के चढ़ा हत्थे एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर कसीनो के खिलाड़ियों पर बनबसा पुलिस का चला डंडा सोमवार 20 मई को शारदा बैराज पुलिस चौकी बनबसा, द्वारा रूटीन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से भारतीय रुपए कुल 50000 (पचास हजार)बरामद हुए। थाना बनबसा की शारदा बैराज चौकी प्रभारी ललित पांडे ने बताया पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम माधेराम पुत्र नैनीराम उम्र 42 वर्ष निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश बताया और यह भी बताया कि वह पिछले एक डेढ़ साल से नेपाल में आता जाता रहता है वहां पर वह कसीनो में जुआ खेलता हैं । आज भी वह यह पैसा कसीनो से ही जीत कर लाया है। चौकी प्रभारी पांडे ने बताया भारत नेपाल सीमा में 25 हजार रूपए से ऊपर की धनराशि का लाना ले जाना प्रतिबंधित है। जिस कारण इस धनराशि को सीज कर सीजर रिपोर्ट तैयार की गई। बरामद धनराशि, व पकड़े गए व्यक्ति को को बॉर्डर पर स्थित कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया बॉर्डर पर लगातार ऐसे व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है, मुखबिर नियुक्त किए गए हैं। पुलिस टीम मे एस आई. ललित पांडेय ,प्रभारी चौकी शारदा बैराज,हे कां. रघुनाथ गोस्वामी,हे कां. जगबीर सिंह,कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह सामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें