Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत में पुलिस का फ्लैग मार्च/जनता से भय रहित मतदान करने की करी अपील

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 13, 2025
चंपावत में पुलिस का फ्लैग मार्च चंपावत में नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्वक तथा भय रहित सम्पन्न कराये जाने हेतु चम्पावत में एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर सीओ वन्दना वर्मा के नेतृत्व मे आज पुलिस ने चंपावत नगर में फ्लैग मार्च निकाला फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों को चम्पावत में होने वाले निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आदर्श आचार संहिता व धारा 163 बीएनएसएस का पालन करने , क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने, भय रहित मदतान करने, बिना किसी प्रलोभन में आये मतदान करने, किसी भी प्रत्याशी/व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का प्रलोभन दिये जाने तथा क्षेत्र में धनबल अथवा मादक पदार्थों के वितरण सम्बन्धी सूचना प्रकाश में आने पर तत्काल सूचना स्थानीय मजिस्ट्रेट व पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से बिना किसी डर भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की गयी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें