Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के प्रधानाचार्य सम्मानित। 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 27, 2025
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के प्रधानाचार्य सम्मानित। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी एवं शिक्षक बृजेश सिंह ढेक को जिलाधिकारी चंपावत एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के प्रधानाचार्यों ,शिक्षकों एवं मिनिस्टीरियल कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा मान सिंह द्वारा प्रधानाचार्य डॉ.जोशी एवं शिक्षक बृजेश ढेक को विद्यालय विकास एवं छात्रहित में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट, पीटीए अध्यक्ष रोशन राम, एस एम सी अध्यक्ष कमला देवी,पूर्व प्रधान बिंडातिवारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मानाढुंगा मुकेश रैशवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा,फतेह सिंह भंडारी,हीरा बल्लभ जोशी,बहादुर सिंह,रमेश सिंह अधिकारी आदि ने बधाई दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें