Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने शिक्षक अभिभावक संगठन अध्यक्ष के खिलाफ थाने में दी तहरीर समाचार पत्रों में झूठी खबरें प्रसारित कर विद्यालय की छवि खराब करने के लगाए गंभीर आरोप अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया निराधार

Laxman Singh Bisht

Fri, May 24, 2024
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने शिक्षक अभिभावक संगठन अध्यक्ष के खिलाफ थाने में दी तहरीर समाचार पत्रों में झूठी खबरें प्रसारित कर विद्यालय की छवि खराब करने के लगाए गंभीर आरोप अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया निराधार शुक्रवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रामकुमार मिश्रा ने विद्यालय के शिक्षक अभिभावक संगठन अध्यक्ष आनंद अधिकारी के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए बताया अभिभावक आनंद अधिकारी के द्वारा विद्यालय की झूठी व भ्रामक खबरें समाचार पत्रों व पोर्टल में देकर बार-बार विद्यालय की छवि को खराब किया जा रहा है प्रधानाचार्य ने तहरीर में बताया है 22 मई 2024 को विद्यालय में सत्र 2024 /25 के लिए निदेशालय के आदेश दिनांक 7 फरवरी 2009 के अनुपालन में नियमानुसार अभिभावक शिक्षक परिषद का गठन अन्य राजीव नवोदय विद्यालय के अनुसार किया गया लेकिन आनंद अधिकारी के द्वारा पद लालसा एवं व्यक्तिगत हितों (ठेकेदारी) के कारण समाचार पत्रों में झूठी खबर फैलाई जा रही है इसके अतिरिक्त उक्त व्यक्ति द्वारा विद्यालय के नियमों का पालन भी नहीं किया जाता है तथा कई बार छात्रा छात्रावास में भी जबरदस्ती घुसने के साथ-साथ वीडियो ग्राफी करने का प्रयास किया जाता है जिससे छात्र-छात्राओं की निजता का हनन किया जा रहा है तथा विद्यालय के कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को भी अभद्र भाषा गाली गलौज कर धमकाया जाता है प्राचार्य ने थानाध्यक्ष लोहाघाट से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने स्तर से उक्त व्यक्ति के खिलाफ विद्यालय की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएग इस सूचना की प्रतिलिपि उनके द्वारा डीएम चंपावत ,एसडीएम लोहाघाट ,मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को भी दी है वहीं शिक्षक अभिभावक संगठन अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है वही आनंद अधिकारी के द्वारा भी डीएम चंपावत को एक शिकायती पत्र दिया है जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के प्राचार्य के द्वारा अपनी लापरवाहियों व नाकामी को छुपाने के लिए अपनी मनमानी पर उतर आए हैं उन्होंने बताया जैसे कि पिछले दो शैक्षिक सत्र वर्ष 2022 एवं 2023/ 24 में विद्यालय में शिक्षक अभि भावक संघ का गठन किया गया जिसमें अभीभावको में से ही उच्च पदाधिकारी के चयन के साथ ही प्राचार्य व अन्य शिक्षकों को पदों में रखा गया शिक्षक अभिभावक संघ के पदाधिकारी के अथक प्रयास से सुविधा विहीन व वीरान पड़े विद्यालय में एक नई चेतना लाने का कार्य किया गया जिसके फल स्वरुप आज विद्यालय एक आदर्श विद्यालय की ओर अग्रसर है परंतु वर्तमान में कार्यरत प्रभारी प्राचार्य को यह रास नहीं आ रहा है अभिभावक संघ द्वारा प्रभारी प्राचार्य की लापरवाहियों व कमियों को उच्च अधिकारियों को अवगत कराना प्राचार्य को इस तरह नागवार गुजरा कि उन्होंने इस बार शिक्षक अभिभावक संघ की जगह शिक्षक अभिभावक परिषद का गठन कर संघ की बागडोर अपने हाथ में ले ली है ताकि निरंकुश होकर अपनी मनमानी कर सकें जो कि विद्यालय व छात्र-छात्राओं के हितों के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है जिस वजह से विद्यालय में लापरवाहियां व छात्र-छात्राओं की सुविधाओं में कमियां आने की संभावना हो सकती है जिसका अभिभावकों के द्वारा विरोध किया गया परंतु शासनादेश होने की बात कहकर पीटीसी का गठन कर दिया गया है जबकि इस संबंध में शासन द्वारा कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है उन्होंने डीएम चम्पावत से उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि विद्यालय में प्रगति होने के साथ-साथ विद्यालय आदर्श विद्यालय बन सके तथा यहां अध्ययन करने वाले दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवारों के बच्चों के साथ अन्याय न हो सके कुल मिलाकर विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक अभिभावक संगठन अध्यक्ष के द्वारा एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं अब यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा किसके आरोप में कितना दम है वही लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया प्रधानाचार्य के द्वारा थाने में तहरीर दी गई है लेकिन यह मामला सिविल वाद का है पुलिस इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती

विज्ञापन

जरूरी खबरें