Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी गढ़वाल में आंधी-तूफान से फ्लोटिंग हटमेंट क्षतिग्रस्त। एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

महाराष्ट्र मे तरबूज हादसे के बाद उत्तराखंड अलर्ट रुड़की मंडी में छापा

उत्तराखंड:मानसून से पहले उत्तराखण्ड मे सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण

आंगनबाड़ी संगठन पदाधिकारियो ने मांगों को लेकर सीएम धामी से की मुलाकात। हड़ताल हो सकती है स्थगित

चंपावत:स्वाला गांव के सामने टूटा हुआ एनएच दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत बड़ी दुर्घटना के इंतजार में विभाग

: बनाअग्नि की भेंट चढ़ी प्रोटेक्शन मैट एनएच विभाग को लगी लाखों की चपत जान जोखिम में डालकर फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 25, 2023
वनाग्नि से प्रोटेक्शन मेट जल कर राख-घंटों मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू राष्ट्रीय राजमार्ग में खोल्का के समीप प्रोटेक्शन मेट में लगी आग बाराकोट ब्लाक के खोल्का में जंगल की आग से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पहाड़ी में भूस्खलन रोकने के लिए लगाई गई प्रोटेक्शन मेट जलकर राख हो गई। सड़क निर्माण करा रही कंपनी आरजीबीईएल के प्रतिनिधि गिरीश ढेक व अन्य कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पहाड़ी में चढ़ कर मेट में लगी आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी विकराल थी कामयाब नहीं हो पाए। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना लोहाघाट थाने व फायर स्टेशन को दी। मौके में पहुंचे फायर टीम ने घंटों मशक्कत करने के बाद जान जोखिम में डालते हुए पहाड़ी में चढ़कर आग पर काबू पाया। आरजीबीइएल कंपनी के प्रतिनिधि गिरीश ढेक ने बताया आग से काफी बड़े भूभाग में लगाई गई प्रोटेक्शन मैट जल गई जिस कारण एनएच विभाग को लाखों रुपए का नुक़सान हो गया है। मालूम हो पिछले हफ्ते भी जंंगल की आग की चपेट में एनएच की प्रोटेक्शसन मेंट आ गई थी जिसके कारण एनएच को 25लाख रुपए का घाटा हुआ था फायर टीम में एल एफ एम कुंदन सिंह बसेड़ा, प्रमोद कुमार, गोविंद पनेरु, राजेश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें