Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

चंपावत:मेरा विद्यालय–मेरी जमीन’ अभियान से विद्यालयों को मिलेगा भूमि का वैधानिक अधिकार

सूचना

: चंपावत जिले के तल्ला बापरू क्षेत्र में एनएच किनारे लगी प्रोटेक्शन मैट आई जंगल की आग की चपेट में एनएच विभाग को लगी लाखों की चपत फायर टीम ने मुश्किल से पाया आग पर काबू

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 18, 2023
  तल्ला बापरू क्षेत्र मे हवलदार होटल के पास के जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पहाड़ी में भूस्खलन रोकने के लिए लगाई गई प्रोटेक्शन मेट जंगल की आग की चपेट में आ गई देखते ही देखते मैट  धू धू कर जलने लगी मैट में आग लगी देख सड़क निर्माण करा रही कंपनी आरजीबीईएल के प्रतिनिधि गिरीश ढेक व अन्य कर्मचारियों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर पहाड़ी में चडकर मेट में लगी आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने लोहाघाट थाने व फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी जिसके बाद फायर टीम लोहाघाट से तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत व खतरा उठाते हुए  आग पर काबू पा लिया गया इसके अलावा टीम के द्वारा जंगल में लगी आग को भी बुझाया गया वही आरजीबीइएल प्रतिनिधिग गिरीश  ढेक  ने बताया आग से काफी बड़े भूभाग में लगाई गई प्रोटेक्शन मैट जल गई जिस कारण एनएच विभाग को 20 से 25लाख रुपए का घाटा हो गया है उन्होंने कहा अगर फायरटीम तुरंत मौके पर नहीं पहुंचती तो घाटा और भी ज्यादा हो सकता था वहीं उन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आग बुझाने के लिए फायर टीम और लोहाघाट  थाने के एसओ मनीष खत्री को धन्यवाद दिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें