Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

सूचना

: बाराकोट:पडासो सेरा मैं आवासीय भवन क्षतिग्रस्त बाल बाल बचा परिवार

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 8, 2024
पडासो सेरा मैं आवासीय भवन क्षतिग्रस्त बाल बाल बचा परिवार   बीते पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाराकोट ब्लाक की ग्राम सभा पाडासो सेरा में बसंत सिंह अधिकारी का मकान ध्वस्त हो गया मकान के ध्वस्त होने से घर में रखा हुआ सामान नष्ट हो गया है गनीमत रही उसे समय भवन में कोई नहीं था अन्यथा जान माल का नुकसान हो सकता था भवन स्वामी बसंत सिंह ने बताया भवन गिरते समय घर के अंदर कोई नहीं था बच्चे व पत्नी गांव में इधर-उधर गए थे तथा वह जानवरों को जंगल चराने के लिए गए थे उन्होंने बताया भवन ध्वस्त होने से उन्हें लाखो रुपए का नुकसान हो गया है बसंत सिंह ने बताया उनके परिवार ने अगल-बगल पड़ोसियों के वहां शरण ली है वहीं बसंत सिंह व ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से बसंत सिंह के परिवार की रहने की व्यवस्था करने व उचित मुआवजा देने की मांग की है वही गांव के कृष्ण अधिकारी ने बताया भवन ध्वस्त होने की सूचना राजस्व उप निरीक्षक को दे दी गई है इस दौरान प्रहलाद सिंह ,नारायण सिंह, दिनेश नाथ ,उमेश सिंह आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें