Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चम्पावत: क्वारसिंह में जंगल की आग से आवासीय मकान जलकर हुआ राख ग्रामीणों ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Thu, May 2, 2024
जिले के क्वारसिंह में जंगल की आग से आवासीय मकान जलकर हुआ राख ग्रामीणों ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की उठाई मांग चम्पावत जिले मैं जंगल की आग का कहर जारी है जिले के पाल बिलौन क्षेत्र में जंगल की आग घरों तक पहुंच गई है। वनाग्नि की चपेट में आने से क्षेत्र के क्वारसिंह में एक दो मंजिला आवासीय मकान जल गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग से घर का अधिकांश सामान खाक हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। वृहस्पतिवार को जिले के क्वारसिंह में जंगल की आग आवासीय मकान तक पहुंच गई। इस दौरान अग्नि कांड में पुष्कर राम व प्रेम राम का आवासीय मकान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में लगी आग पर काबू पाने में हुई देरी का नुकसान आसपास के क्षेत्रों को हुआ है। आग लगने से घर के भीतर का अधिकांश सामान जल कर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई है। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। चंपावत जिले में वनाग्नि से आए दिन आवासीय मकान इसकी चपेट में आने से राख हो जा रहे हैं। जिससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन घटनाएं देखने को मिल रही है। इस बार चंपावत जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते जंगलों में भी आग कि घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। वन विभाग जंगल में आग की घटनाओं को रोकने में नाकाम नजर आ रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें