Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:कामा ज्यूला में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

लोहाघाट:ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरो का किया सघन निरीक्षण कर लिए दवाओं के नमूने

चंपावत:आगामी 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर

लोहाघाट:चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।

लोहाघाट:25 जुलाई को होगा ऐतिहासिक देवीधार महोत्सव का शुभारंभ। 29 जुलाई को निकलेंगे मां भगवती के डोले।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, अभियान हुआ शुरू। नगर की सड़कों में हुआ पैच वर्क

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 22, 2025

.लोहाघाट की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, अभियान हुआ शुरू। नगर की सड़कों में हुआ पैच वर्कमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के आदेश पर जनपद के लोहाघाट में "गड्ढा मुक्त सड़क अभियान" की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के निर्देश पर लोहाघाट नगर में सड़कों पर बने गड्ढों को भरने और पेंचवर्क करने का कार्य किया जा रहा है । लोक निर्माण विभाग के कर्मियों के द्वारा लोहाघाट बस स्टेशन से लेकर जयंती भवन तक सड़कों में हुए गड्ढे में पेच वर्क किया गया ।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सड़कें किसी भी जिले के विकास की रीढ़ होती हैं, अतः उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। इस अभियान से चम्पावत जनपद में सुरक्षित, सुगम और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी। अभियान में कमल फर्त्याल, कैलाश चंद्र , जगदीश पुनेठा आदि लोक निर्माण कर्मी मौजूद रहे

जरूरी खबरें