Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: रुद्रपुर:आयकर विभाग की छापेमारी के खिलाफ रुद्रपुर बंद 

Laxman Singh Bisht

Fri, May 24, 2024
आयकर विभाग की छापेमारी के खिलाफ रुद्रपुर बंद आयकर विभाग की 24 घंटे से चल रही छापेमारी के खिलाफ आज रुद्रपुर बंद रहा। व्यापारियों ने शहर में जलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की।विनायक प्लाईवुड के खिलाफ आयकर विभाग की व्रहस्पतिवार को शुरू हुई कार्यवाही आज भी जारी रही। आयकर विभाग की टीम विनायक प्लाईवुड के पार्टनर रोनिक नारंग, पिता गुलशन नारंग सहित उनके परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है। टीम ने विनायक प्लाईवुड और नारंग फर्नीचर मार्ट के तमाम दस्तावेज खंगाले और बैंक खातों का भी ब्योरा लिया। वही दूसरी तरफ इस छापा मार कार्यवाही के विरोध में रुद्रपुर का बाजार बंद रहा। इस बंद का आह्वान व्यापार मंडल ने किया था। बंद के दौरान अगर कुछ दुकानें खुली भी तो उन्हे भी व्यापारियों ने बंद करा दी। व्यापारियों ने शहर में जलूस निकाल कर प्रदर्शन भी किया। देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि व्यापारी के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर आज संस्कृत तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन उनके स्वास्थ्य का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। और वही निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह और भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा भी इस प्रदर्शन में अपनी सहभागिता कि उन्होंने कहा कि आयकर विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें