Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी गढ़वाल में आंधी-तूफान से फ्लोटिंग हटमेंट क्षतिग्रस्त। एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

महाराष्ट्र मे तरबूज हादसे के बाद उत्तराखंड अलर्ट रुड़की मंडी में छापा

उत्तराखंड:मानसून से पहले उत्तराखण्ड मे सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण

आंगनबाड़ी संगठन पदाधिकारियो ने मांगों को लेकर सीएम धामी से की मुलाकात। हड़ताल हो सकती है स्थगित

चंपावत:स्वाला गांव के सामने टूटा हुआ एनएच दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत बड़ी दुर्घटना के इंतजार में विभाग

: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की सचिव ने लोहाघाट में विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, May 10, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने कार्यालयों का किया निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की सचिव ने कार्यालयों में दिए दिशा निर्देश लोहाघाट मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी पसबोला ने उपजिला चिकित्सालय, न्यायिक बंदी गृह, तहसील कार्यालय, थाना लोहाघाट, केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। बुधवार को जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव ने उपजिला चिकित्सालय , तहसील कार्यालय थाना लोहाघाट, बंदी ग्रह में निरीक्षण करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एड क्लिनिक को सुचारु रुप से संचालित करने के निर्देश दिए। जिससे कि पीड़ित अपनी समस्याओं को रख सकें। उन्होंने कहा कि पीएलवी के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं को रख सकते हैं और निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य संदीप त्यागी से छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जागरुक करने और इसकी कार्यशाला आयोजित करने के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले में जगह-जगह जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को विभिन्न मामलों में जागरूक किया जाता है इस मौके पर प्राधिकरण के डिफेंस काउंसिल विजय राय, तहसीलदार विजय गोस्वामी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर,पीएलवी राजीव मुरारी, गोविंद सिंह महर, गोपाल सिंह बिष्ट, हेमलता जोशी, एसआई कुंदन सिंह बोहरा, सुष्मिता राणा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें