Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

: चम्पावत:पेयजल निगम चंपावत के अधिशासी अभियंता को कारण बताओं नोटिस जारी जल जीवन मिशन में शिथिलता व भ्रामक सूचना देने पर मांगा गया है स्पष्टीकरण

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 10, 2024
पेयजल निगम चंपावत के अधिशासी अभियंता को कारण बताओं नोटिस जारी जल जीवन मिशन में शिथिलता व भ्रामक सूचना देने पर मांगा गया है स्पष्टीकरण चंपावत जिले के पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता बी के पाल को जिले में चल रही जल जीवन मिशन योजना (जेजेएम) की न्यून प्रगति पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है फिलहाल अभी तक अधिशासी अभियंता पाल ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है जिले में मिशन निदेशक ने 28 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में जिले में जल जीवन मिशन योजना में बरती गई ढीली ढाली कार्य प्रणाली ,गलत सूचनाओं तथा वित्त के संबंध में 3 दिसंबर 2024 तक अधिशासी अभियंता बी के पाल को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए थे वही सीडीओ चंपावत संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया अभी तक पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता के द्वारा अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया है इसके अलावा साइड इंजीनियर जल जीवन मिशन विपिन जोशी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है दोनों ही अधिकारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं जवाब न देने पर उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी मालूम हो चंपावत जिले में जल जीवन मिशन योजना में कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे है मामले में डीएम चंपावत के द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं

जरूरी खबरें