Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत में अंधड़ ने मचाई तबाही फर्त्याल गार्डन में पेड़ गिरने से चार वाहन हुई क्षतिग्रस्त

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 5, 2024
चंपावत जिले में अंधड़ ने मचाई तबाही फर्त्याल गार्डन में पेड़ गिरने से चार वाहन हुई क्षतिग्रस्त चंपावत जिला मुख्यालय में बुधवार को अचानक आए अंधड़ ने तबाही मचा दी। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। विशालकाय देवदार का पेड़ गिरने से जिला मुख्यालय के फर्त्याल गार्डन में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि एक ठेला चला रहे व्यक्ति ने भाग कर अपनी जान बचाई। अचानक आए अंधड़ से विभिन्न स्थानों पर भी काफी नुकसान हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ गिरने से काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने बताया कि जिला मुख्यालय फर्त्याल गार्डन में अचानक आए आंधी तूफान से देवदार का विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे पेड़ की चपेट में आने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए । जबकि ठेला चला रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भाग कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें