: टनकपुर:मुख्यमंत्री धामी ने समग्र विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर दिया जोर। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोगों की जमा हुई भारी भीड़। भाजपा प्रत्याशी का टेंपो हुआ हाई।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jan 10, 2025
मुख्यमंत्री ने समग्र विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर दिया जोर।
टनकपुर में भाजपा द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने टनकपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसाईयों एवं सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों के साथ भेंट और वार्ता की साथ ही उन्होंने टनकपुर में सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया संबोधन में मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि टनकपुर बनबसा क्षेत्र में शीघ्र ही उद्योग लगेंगे टनकपुर में मिनी सिडकुल को स्थापित करने के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं
शारदा खनन शीघ्र ही खोला जाएगा और जीपीएस मोड हटेगा हल्द्वानी गौला नदी की तर्ज पर ही गाड़ियां चलेगी शारदा घाट मैं और क्रियाशाला मे जो सिल्ट जमा हुई है उस मिट्टी को शीघ्र हटाया जाएगा । टनकपुर क्षेत्र में ऋषिकेश की तर्ज पर शारदा कॉरिडोर की स्थापना की जाएगी। जिससे टनकपुर में धार्मिक पर्यटन को और भी बढ़ावा मिलेगा। इस वर्ष हमारे देश में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के अंतर्गत हमारे टनकपुर क्षेत्र में राफ्टिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिससे हमारा टनकपुर खेल के क्षेत्र में भी देश मे एक नए आयाम स्थापित करेगा।
इसके साथ ही टनकपुर को सुंदर और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं शीघ्र ही टनकपुर एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। 365 पट्टे का नवीनीकरण मुख्यमंत्री ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी विपिन कुमार के व भाजपा के अधिकृत सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील की मुख्यमंत्री ने कहा इस बार संपूर्ण चंपावत जिले में देवतुल्य जनता के सहयोग से ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है जिस जिले के विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी। वही भाजपा पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी विपिन कुमार ने भी प्रबुद्ध जन सम्मेलन में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी जो विकास के कार्य लगातार हो रहे थे उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा और मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर टनकपुर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास पहुंच कर टनकपुर का कायाकल्प करने के लिए एक सेवक के रूप में लगातार प्रयासरत रहूंगा। इसके साथ ही कार्यक्रम मे भाजपा की नीतियों से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और सभी लोगों ने संकल्प लिया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में टनकपुर में विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए विपिन कुमार को विजय बनाने के लिए सभी लोग संकल्पित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाअध्यक्ष निर्मल मेहरा ने की तथा संचालन महामंत्री पूरन महरा के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत ,पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, दीपक पाठक, नेत्रपाल मौर्य , रवि प्रजापति, मुकेश कलखुड़िया, रोहिताश अग्रवाल ,पूर्णागिरी मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडे , धर्मपाल आर्य हरीश भट्ट कलावती कापड़ी , हंसा जोशी विद्या जुकारिया समेत भाजपा के अधिकृत सभासद प्रत्याशी उपस्थित रहे।