Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।

चंपावत:सोशल मीडिया पर विद्यालयों में अवकाश संबंधी प्रसारित आदेश पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान हेतु खेतीखान में सांकेतिक धरना छठवें दिन भी जारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में चोरों का आतंक, किराना की दुकान में किया हाथ साफ, 40 हजार से अधिक का नुकसान

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 1, 2025

चंपावत में चोरों का आतंक, किराना की दुकान में किया हाथ साफ, 40 हजार से अधिक का नुकसान

व्यापारियों ने पुलिस से चोरों के आतंक से निजात दिलाने की उठाई मांग चंपावत बाजार क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक छाया हुआ है। चोर लगातार नई-नई तकनीक से अब दुकानों को निशाना बना रहे हैं। बीती रात चोरों ने एक किराना की दुकान को निशाना बनाते हुए साथ साफ किया है।शुक्रवार रात को चंपावत जिला मुख्यालय की शांत बाजार में चोरों ने धावा बोल दिया। देर रात चोरों ने दुकान की खिड़की से सरिया काटकर हाथ साफ कर दुकान से नगदी और कुछ सामान को चुरा लिया। शनिवार मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ललित मोहन रसियारा ने जब सुबह दुकान खोली तो पता चला कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। और खिड़की की सरिया भी कटी हुई थी जिसके बाद उन्होंने अपनी दुकान में रखी हुई नगदी चेक तो उसमें एक भी पैसा नहीं था। इसके बाद उन्हें चोरी का एहसास हुआ। दुकान से नगदी सहित कुल 40 से 50 हजार का नुकसान होने के अनुमान है। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना चंपावत पुलिस को दी। इधर कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और तहरीर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर करवाही की जाएगी। इधर व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह सहित व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने की मांग उठाई है।

जरूरी खबरें