Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ राजीव नवोदय विद्यालय का वार्षिकोत्सव।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 9, 2024
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ राजीव नवोदय विद्यालय का वार्षिकोत्सव। लोहाघाट के राजीव नवोदय विद्यालय का 18वां वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी बी आर मीणा, सहायक सेनानी जगदीश प्रसाद व जेपी मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं द्वारा अपने कार्यक्रमों के जरिए देश के विभिन्न भू-भागों की संस्कृति मंच में परोस कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। प्राचार्य आर के मिश्रा ने विद्यालय का वार्षिकोत्सव प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा यहां के बच्चे लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय की वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें