Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत जिले में नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 3 अगस्त को होगा आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

सूचना

रिपोर्ट:बसंत जोशी : देवीधुरा महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 28, 2026

देवीधुरा महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान।

रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नवनिर्मित खेल मैदान का शुभारंभ; मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।लोहाघाट। देवीधुरा स्थित शहीद नंदन सिंह चम्याल मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चम्याल, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, ग्राम प्रधान नवीन राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं पैनलिस्ट राजेश बिष्ट तथा डॉ. गीता श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से हुई, जिसने पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित खेल मैदान का भी शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने कहा कि इस मैदान के बनने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमचंद एवं डॉ. किरण बाली ने किया। आयोजन को सफल बनाने में गौरव, हर्षित राणा, सुनील, राखी, किरण बोरा, ललिता, प्रिया, हिमानी, गीतांजलि और ललित जोशी सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर समाजसेवी ईश्वर सिंह बिष्ट और कुंदन सिंह ने महाविद्यालय परिवार को उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जरूरी खबरें