Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: बाराकोट:बसंत पंचमी के उपलक्ष में डॉ प्रशांत अधिकारी व सक्षम अधिकारी ने भेंट की लड़ीधूरा मंदिर में अष्टधातु से बनी घंटी

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 2, 2025
बसंत पंचमी के उपलक्ष में सक्षम अधिकारी ने भेंट की लड़ीधूरा मंदिर को अष्टधातु से बनी घंटी बाराकोट में जन सहयोग से निर्मित हो रहे लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर के लिए आज बसंत पंचमी के उपलक्ष में ग्राम सभा काकड़ निवासी डा0प्रशांत अधिकारी व सक्षम अधिकारी ने अपने माता पिता के आशीर्वाद से अष्टधातु से बनी हुई 21 किलो की घंटी भेंट की। इस घंटे को मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाने के लिए सक्षम ने अलीगढ़ के कारीगरों से निर्मित कराया है। आज प्रतिष्ठा के बाद यह घंटा लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच को दान स्वरूप भेंट कर दिया गया है शीघ्र ही इस मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा दिया जाएगा । इस सहयोग के लिए लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने सक्षम अधिकारी का आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया कि मंदिर में इसी प्रकार के 24 और घंटे लगाए जाने हैं जिसके लिए दानदाता लगातार सहयोग कर रहे हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2021 से जन सहयोग से निर्मित हो रहे लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में वर्तमान तक एक करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय हो चुकी है, नगेंद्र जोशी ने सभी दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की है। इस उपलक्ष में आन सिंह अधिकारी, ललिता अधिकारी, मनोज जोशी, उमेश्वर सिंह अधिकारी, लक्ष्मी दत्त जोशी, नवीन चंद्र पांडे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें