रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।
Laxman Singh Bisht
डीएम ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।

जिला पंचायत सदस्य सुनीता जोशी ने जनता मिलन कार्यक्रम में उठाया था मामला।

चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित आठ चिकित्सकों का शासन के द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया है। चिकित्सकों के चले जाने से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीज के उपचार में गंभीर समस्या उत्पन्न होने की संभावना बन गई है। इस गंभीर मामले को जिला पंचायत सदस्य सुनीता जोशी के द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी के सामने प्रमुखता से उठाया गया था । जिला पंचायत सदस्य सुनीता जोशी की मांग का जिला अधिकारी ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान को बिना उनकी अनुमति के स्थानांतरित चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में जिलाधिकारी ने कहा है लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से स्त्री रोग विशेषज्ञ ,बाल रोग विशेषज्ञ, स्वास् रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक सहित अन्य चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है। मामले को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। आदेश में जिलाधिकारी के द्वारा सीएमओ चंपावत को बिना उनकी अनुमति के किसी भी चिकित्सक को कार्य मुक्त न करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार