Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी गढ़वाल में आंधी-तूफान से फ्लोटिंग हटमेंट क्षतिग्रस्त। एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

महाराष्ट्र मे तरबूज हादसे के बाद उत्तराखंड अलर्ट रुड़की मंडी में छापा

उत्तराखंड:मानसून से पहले उत्तराखण्ड मे सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण

आंगनबाड़ी संगठन पदाधिकारियो ने मांगों को लेकर सीएम धामी से की मुलाकात। हड़ताल हो सकती है स्थगित

चंपावत:स्वाला गांव के सामने टूटा हुआ एनएच दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत बड़ी दुर्घटना के इंतजार में विभाग

: लोहाघाट बाजार में पहुंचा सीजन का पहला काफल 200 रुपए प्रति किलो के दाम मे बिका ,ग्रामीण महिलाओं के रोजगार का बना सशक्त माध्यम

Laxman Singh Bisht

Sun, May 14, 2023
  रविवार को सीजन का पहला जंगली फल काफल लोहाघाट बाजार में पहुंचा हालांकि आज बाजार में व्यापारियों को काफी कम मात्रा में काफल उपलब्ध हो पाया जिस कारण रविवार को काफल ₹200 प्रति किलो के हिसाब से बिका काफल व्यापारी गोपाल दत्त पुनेठा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार काफल 15 से 20 दिन देरी से बाजार में आया है आज उनको सिर्फ 20 किलो काफल मिल पाया है उन्होंने कहा शुरुआत में काफल के दाम काफी तेज है जैसे-जैसे काफल की आवक बढ़ेगी दाम नीचे आएंगे वही स्वाद व गुणवत्ता से भरपूर काफल क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहा है क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के द्वारा सुबह दूर-दूर जंगलों में जाकर काफल के फलों को तोड़कर लोहाघाट बाजार तक लाया जा रहा है जहां काफल व्यापारियों के द्वारा महिलाओं से हाथो हाथ अच्छे दामों में काफल खरीद लिया जाता है काफल व्यापारियों में काफल खरीदने के लिए होड़ मची हुई है वही आज लोगों के द्वारा काफल को हाथों-हाथ खरीदा गया तथा सीजन के पहले काफल का नमक के साथ आनंद लिया

जरूरी खबरें