Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी गढ़वाल में आंधी-तूफान से फ्लोटिंग हटमेंट क्षतिग्रस्त। एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

महाराष्ट्र मे तरबूज हादसे के बाद उत्तराखंड अलर्ट रुड़की मंडी में छापा

उत्तराखंड:मानसून से पहले उत्तराखण्ड मे सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण

आंगनबाड़ी संगठन पदाधिकारियो ने मांगों को लेकर सीएम धामी से की मुलाकात। हड़ताल हो सकती है स्थगित

चंपावत:स्वाला गांव के सामने टूटा हुआ एनएच दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत बड़ी दुर्घटना के इंतजार में विभाग

: मायके से ससुराल को निकली लोहाघाट क्षेत्र की महिला बीच रास्ते से हुई लापता, परिजनों ने थाने में गुमशुदगी कराई दर्ज

Laxman Singh Bisht

Thu, May 18, 2023
  लोहाघाट क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय शादी शुदा महिला बुधवार दोपहर 11:00 बजे अपने मायके से जीप में बैठकर अपने ससुराल के लिए निकली और बीच रास्ते से लापता हो गई महिला की माता के द्वारा शाम 4:00 बजे उसके ससुराल फोन कर अपनी बेटी के ससुराल पहुंचने की जानकारी ली तो महिला के ससुराल वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि बहु ससुराल नहीं पहुंची यह जानकारी मिलते ही ससुराल व मायके पक्ष में हड़कंप मच गया दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने रिश्तेदारी में फोन कर महिला की जानकारी ली गई पर महिला का कुछ पता नहीं चल पाया जिसके बाद गुरुवार को दोनों पक्षों ने लोहाघाट थाने में आकर पुलिस को जानकारी देते हुए महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई महिला को ढूंढने की मांग पुलिस से करी वही लोहाघाट थाने के प्रभारी एसओ इंस्पेक्टर प्रताप सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है महिला की ढूंढ खोज के प्रयास शुरु कर दिए गए हैं वही महिला अपने फोन को मायके में छोड़ गई है तथा महिला का पति दिल्ली के एक होटल में कार्य करता है महिला की शादी हुए अभी 2 वर्ष हुए हैं  

जरूरी खबरें