Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: बाराकोट: पड़ासोसेरा में  बरसाती नाले से भूकटाव के चलते ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और घरों को हुआ भारी खतरा मानसून में आपदा का बड़ा खतरा

Laxman Singh Bisht

Tue, May 28, 2024
बरसाती नाले से भूकटाव के चलते ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और घरों को हुआ भारी खतरा मानसून में आपदा का बड़ा खतरा चंपावत जिले बराकोट ब्लॉक के पड़ासो सेरा गांव मेंसड़क का पानी इकट्ठा होकर गांव ओर खेतों में घुस रहा है है। जिस कारण उपजाऊ खेतों को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा गांव के कई घरो को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र की युवा कृष्णा अधिकारी और ग्रामीणों ने बताया सड़क में इकट्ठा हो रहे पानी ने बरसाती नाले का रूप ले लिया है जिसके चलते गांव को खतरा पैदा हो गया है ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाला निर्माण की मांग की है ग्रामीणों ने कहा बरसाती नाले से ग्रामीणों का बहुत नुकसान हो चुका है।प्रभावित ग्रामीणों‌ का कहना है कि यह रोड का पानी है इसके लिए निकासी नाला बनाया जाए। ग्रामीणों ने बताया बरसात के समय उफनाते नाले के कारण उनकी उपजाऊ जमीन नष्ट हो चुकी है। तथा गांव को भारी खतरा पैदा हो गया बरसात में कभी भी गांव में आपदा आ सकती है ग्रामीणों ने कहा क्षेत्रीय विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से गांव में नाला निर्माण की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया उन्होंने कहा बरसाती नाले से लगातार भू-कटाव के चलते गांव की जमीन दो भागो में बट चुकी है। उन्होंने प्रशासन से गांव में जल्द नाला निर्माण की मांग की है ताकि गांव को आपदा से बचाया जा सके नाला निर्माण की मांग करने में कृष्ण अधिकारी ,सूरज अधिकारी,बसंत अधिकारी भगवान अधिकारी, बलवंत अधिकारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें