Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट में होगा परिवर्तन: विधायक अधिकारी/एडवोकेट नवीन मुरारी के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस के हौसले बुलंद

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 11, 2025
लोहाघाट में होगा परिवर्तन: विधायक अधिकारी/एडवोकेट नवीन मुरारी के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस के हौसले बुलंद लोहाघाट से पालिकाध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के चुनाव प्रचार नें रफ़्तार पकड़ ली है कांग्रेस कार्यकर्ता जोश से भरे नजर आ रहे हैं वहीं कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता युवा तथा महिलाओं के द्वारा लोहाघाट नगर के सभी वार्डो में धुआंधार प्रचार किया जा रहा है अपने सौम्य व्यवहार के चलते कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रंजीत को अपार जन समर्थन मिल रहा है कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी नें कहा नगर की जनता के आशीर्वाद से भारी अंतर से कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर हों रहीं है उन्हें नगर की जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है शनिवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व कांग्रेस के दिग्गज नेता एडवोकेट नवीन मुरारी ने कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में प्रचार कर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। तो वही लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व लोहाघाट की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्गज नेता एडवोकेट नवीन मुरारी के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आ रही है वहीं लोहाघाट विधायक अधिकारी तथा एडवोकेट नवीन मुरारी ने कार्यकर्ताओ के साथ जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा लोहाघाट नगर में इस बार परिवर्तन होने जा रहा है वही एडवोकेट मुरारी ने दावा करते हुए कहा इस बार कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रहे हैं मालूम हो एडवोकेट मुरारी अपनी राजनीतिक चालों से चुनावी समीकरण को बदलने में माहिर माने जाते हैं तथा अपनी साफ स्वच्छ छवि के चलते जनता में काफी लोकप्रिय है एडवोकेट मुरारी के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस के हौसले बुलंद नजर आ रहे है तथा भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है इस दौरान गिरधर सिंह अधिकारी ,विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, पीसीसी सदस्य शंकर बोहरा ,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, सक्षम अधिकारी,गोपाल कनौजिया, बल्लू मेहरा, शैलेंद्र राय, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला मेहरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन मेहरा ,पुष्पा बोहरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें