Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:आइटीबीपी में तीन दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन चीन सीमा से लगे ग्रामीणों ने किया प्रतिभाग 

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 6, 2025
आइटीबीपी में तीन दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन चीन सीमा से लगे ग्रामीणों ने किया प्रतिभाग 36 वी वाहिनी आइटीबीपी लोहाघाट के कमांडेंट डीपीएस रावत के दिशा निर्देश पर वाहिनी परिसर छमनिया में पिथौरागढ़ जिले के चीन सीमा से सटे गांवो के ग्रामीणों के लिए तीन दिवसीय मौन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका आज गुरुवार दोपहर को समापन किया गया कार्यक्रम में चीन सीमा से सटे आठ सीमावर्ती गांव सोबला, दर , बालिंग , दुग़्त्तू, मारच्छा ,सीपू , सेला के कुल 65 ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया गया व प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को मधुमक्खी पालन हेतु मधुमक्खी पालन से संबंधित उपकरण बी बॉक्स, मुंह रक्षक जाली , हाईव टूल्स, वैक्सशीट, दस्ताने एवं ब्रश का वितरण किया गया प्रशिक्षण समापन पर कमांडेंट के द्वारा सभी ग्रामीणों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए कमांडेंट रावत ने कहा प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती गांवो में रहने वाले ग्रामीण अपने रोज मर्रा के कार्यों के अतिरिक्त कम से कम लागत में अपनी आय के साधनों का सृजन कर सके व आत्मनिर्भर बन सके यह प्रशिक्षण राo मौन पालन उप केंद्र बलवाकोट के प्रशिक्षक विक्रम सिंह द्वारा दिया गया वहीं सभी ग्रामीणों के द्वारा आईटीपी लोहाघाट व कमांडेंट रावत को धन्यवाद दिया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें