Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: गन्ना छील रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 19, 2023
  बन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नया मामला खटीमा के यूपी सीमा से लगे दाह ढाकी गांव का है जहां गन्ना के खेत में गन्ना छीलने का काम कर रहे मजदूर पर बाघ ने हमला कर मजदूर की जान ले ली। खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों के चिल्लाने पर बाग लाश को गन्ने के खेत में छोड़कर ही भाग गया। विभाग द्वारा मजदूर की हत्या करने की सूचना पर यूपी और उत्तराखंड के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला खटीमा का होने के कारण खटीमा के वन अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर रमेश मंडल पुत्र जीतन मंडल उम्र 45 साल जोशी कॉलोनी की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लाश खटीमा उप जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है। खटीमा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश चंद जोशी ने मीडिया को बताया कि आज शाम को सूचना मिली कि उत्तराखंड और यूपी के बॉर्डर पर बसे खटीमा के गांव दाह ढाकी स्थित गन्ने के खेत में काम कर रहे एक मजदूर को बाघ ने हमला कर जान से मार दिया है। वन विभाग द्वारा लगातार जंगल से सटे आबादी क्षेत्र और खेतों में काम कर रहे मजदूरों को जागरूक किया जा रहा है शाम के समय जंगल ना जाए साथ खेतों में अकेले कार्य ना करें क्योंकि खटीमा के जंगलों में जंगली जानवर भारी मात्रा में है और यह समय जानवरों का प्रजनन काल है जिस कारण जानवर काफी आक्रामक रहते हैं जिससे मानव वन जीव संघर्ष की संभावनाएं काफी बनी रहती है।

जरूरी खबरें