Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट: मीट मंडी में खतरे का सबब बने पेड़ों के निस्तारण की मांग को लेकर मीट मंडी के व्यापारी ने किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 6, 2024
खतरे का सबब बने पेड़ों के निस्तारण की मांग को लेकर मीट मंडी के व्यापारी ने किया प्रदर्शन लोहाघाट नगर की मीट मंडी में कई पेड़ खतरे का सबब बने हुए हैं बुधवार को आए अंधर से एक देवदार का विशाल पेड़ भवन में जा गिरा तथा एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं गुरुवार को मीट मंडी के व्यापारियों ने मीट मंडी में खतरा बने देवदार के पेड़ों के निस्तारण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है तथा प्रशासन व वन विभाग से पेड़ों के निस्तारण की मांग की है मीट मंडी के व्यापारियों ने कहा बारिश और तूफान आते ही सभी व्यापारी दहसत मे आ जाते हैं ना मालूम कब देवदार का पेड़ गिरकर उनकी दुकानों में आ गिरे मीट व्यापारियों ने कहा कई बार वन विभाग से पेड़ों के निस्तारण की मांग की गई लेकिन अभी तक भी कोई सुध नहीं ली गई है उन्होंने बताया पेड़ों के गिरने से मीट मंडी में जनहानि का खतरा बना हुआ है मीट व्यापारियों ने कहा अगर मीट मंडी में पेड़ गिरने से कोई जनहानि या अन्य नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व वन विभाग की होगी उन्होंने वन विभाग व प्रशासन से जल्द पेड़ों के निस्तारण की मांग की है उन्होंने कहा पालिका ने उन्हे मौत के मुहाने में बैठा दिया है प्रदर्शन करने में हरचरण, संतोष ,सैफी खान ,जहीर कुरैशी ,अंकित, गीता, मनीष, गंगानाथ ,जुनैद यार खान सहित कई लोग शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें