Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत:आलू बीज लेने के लिए काश्तकारों की मारा मारी 8 बजे से लोगों की लगी लाइन 

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 3, 2025
आलू बीज लेने के लिए काश्तकारों की मारा मारी 8 बजे से लोगों की लगी लाइन चंपावत जिला मुख्यालय में उद्यान विभाग की ओर से आलू बीज वितरण कार्यक्रम शुरू होते ही काश्तकारों की भीड़ भाड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग आलू बीज लेने के लिए इकट्ठा हो गया। सोमवार को तहसील परिसर के समीप आलू बीज लेने के लिए काश्तकारों की मारा मारी देखने को मिली। उद्यान विभाग की ओर से काश्तकारों को आलू बीज वितरण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। काश्तकारों को सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। और आलू बीज के लिए किसानों में मारामारी देखने को मिली। जिसके बाद विभाग की ओर से प्रत्येक काश्तकार को 25 किलो आलू बीच उपलब्ध कराया गया। जिसके बाद उद्यान विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर काश्तकारों ने नाराजगी व्यक्त की है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर का कहना है कि किसानों को आलू बीज की पूर्ति की जाए। जिससे कि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े । उन्होंने बताया कि सुबह से ही काश्तकारों को आलू बीज।के लिए बुलाया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे लेकिन किसानों को 25 किलो आलू बीज उपलब्ध करा कर वापस भेज दिया गया। जिसको लेकर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की है। किसानों ने विभाग से भरपूर मात्रा में बीज उपलब्ध कराने की मांग की है मालूम हो आलू की फसल क्षेत्र के किसानों की आजीविका रीड की हड्डी मानी जाती है बड़ी मात्रा में किसान आलू की बुवाई करते हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें