Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

सूचना

: लोहाघाट मे फिर बीच सड़क में खड़ी हुई उत्तराखंड परिवहन निगम की बस 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 2, 2024
फिर बीच सड़क में खड़ी हुई उत्तराखंड परिवहन निगम की बस उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसों का बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिस कारण पैसे खर्च कर परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की फजिहत हो रही है मंगलवार सुबह बरेली से लोहाघाट आ रही परिवहन निगम की लोहाघाट डिपो की बस अचानक सिन्यारी के पास खराब हो गई बस के चालक देवकीनंदन भट्ट ने बस को स्टार्ट करने की काफी कोशिश की पर बस स्टार्ट नहीं हो पाई इसके बाद परिचालक ने बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस के जरिए लोहाघाट भेजा वही काफी देर के बाद परिवहन निगम का मैकेनिक मौके पर पहुंचा और किसी तरह बस को स्टार्ट कर लोहाघाट लाया जाए बस जैसे ही लोहाघाट बस स्टेशन के पास पहुंची एक बार फिर बस खराब होकर बीच सड़क में खड़ी हो गई बीच सड़क में बस के खराब होने से यातायात काफी देर प्रवाहित रहा वहीं लोगों ने कहा आए दिन परिवहन निगम की बसें बीच रास्ते मे में खराब हो रही है जिस कारण यात्रियों को रास्ते मे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है पर सरकार के द्वारा मामले का कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है बसों को समय सीमा पूरा करने के बाद भी सड़कों में दौड़ाया जा रहा है लोगों ने कहा अगर सरकार ने परिवहन निगम को बचाना है तो जल्द से जल्द डिपो में नई बसें उपलब्ध करानी होगी कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी होगी तभी पर्वतीय डिपो का अस्तित्व बच पाएगा लोगों का परिवहन निगम से भरोसा हटता जा रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें