Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

सूचना

: उत्तराखंड:जनता के धन की बर्बादी विधायक निधि से खरीदे गए ट्रैक्टर कूड़े में हुए तब्दील ब्लॉक के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 7, 2024
जनता के धन की बर्बादी विधायक निधि से खरीदे गए ट्रैक्टर कूड़े में हुए तब्दील ब्लॉक के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने उत्तराखंड में अधिकारी अपनी ड्यूटी को लेकर कितने मुस्तैद है इसका अंदाजा शायद ही किसी को हो। ताज़ा मामला भगवानपुर विकासखंड का है जहाँ ब्लॉक के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना काल में विधायक निधि से खरीदे गए दस लाख से अधिक रुपयों की कीमत के दो नए ट्रैक्टर कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुके है। इतना ही नहीं इन ट्रैक्टर पर अब कूड़े के साथ साथ पेड़ पौधे तक उग आए हैं लेकिन ब्लॉक अधिकारी इस मामले से पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं। वहीं ब्लॉक के बीडीओ आलोक गार्गी का कहना है ट्रैक्टरों को जल्द काम में लाया जायेगा और उन्हें गांव गांव में कूड़ा उठाने में लगाया जायेगा हालांकि पिछले लंबे समय से एक खंडहर में खड़े यह नए ट्रैक्टर पूरी तरह से कूड़े में तब्दील हो रहे हैं। लगभग दस लाख की लागत से खरीदे गए इन ट्रैक्टरों का कोई वारिस नहीं है फिलहाल ट्रैक्टर लावारिस हालत में दिखाई दे रहे हैं। यह ट्रैक्टर ऐसे स्थान पर खड़े हैं जिन पर जल्दी से किसी की नजर भी नहीं पड़ती। गौरतलब है कि कोरोना काल में ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर की विधायक निधि से डी-आई 22 चार लाख पच्चीस हजार और डी-आई 745 सोनालिका ट्रैक्टर छह लाख अस्सी हजार की कीमत से खरीदे गए थे जो आज बदहाल हो चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें