: लोहाघाट:बूंद बूंद पानी को तरसते कोली ढेक के अनुसूचित बस्ती के ग्रामीण हर घर जल हर घर नल योजना बनी मजाक एसडीएम को दिया ज्ञापन /चंपावत में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती हर घर जल हर घर नल योजना/विभाग की लापरवाही जनता पर भारी
Laxman Singh Bisht
Thu, Jan 9, 2025
चंपावत में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती हर घर जल हर घर नल योजना
लोहाघाट:केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण हर घर जल हर घर नल योजना का मजाक चंपावत जिले में विभागों के द्वारा किस प्रकार से उड़ाया जा रहा है इसका जीता जागता उदाहरण लोहाघाट के कोली ढेक ग्राम सभा के देवखुरा के अनुसूचित बस्ती में देखा जा सकता है जहां ग्रामीण बरसों से बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं पर जल निगम के अधिकारी ग्रामीणों की सुनने तक तैयार नहीं है गुरुवार को गांव की आक्रोशित महिलाएं रेखा देवी के नेतृत्व में एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर के पास पहुंची तथा अपनी पेयजल की समस्या के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन दिया साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी रेखा देवी व अन्य महिलाओं ने कहा हर घर जल हर घर नल योजना के तहत विभाग द्वारा उनके घर के सामने नल खड़े कर दिए गए हैं लेकिन पानी का कोई अता पता नहीं है
उन्हें पेयजल के लिए रोज एक किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है जहां हर तीसरे दिन उन्हें मुश्किल से दो बाल्टी पानी नसीब होता है महिलाओं ने कहा पेयजल ना होने के कारण उनके मवेशी भी प्यासे रहते हैं तथा गर्मियों में नदी ही एक मात्र उनका सहारा रहती है महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कई बार उनसे गुहार लगा चुके हैं पर सिर्फ कोरे आश्वासन जल निगम के अभियंताओं के द्वारा दिए जा रहे हैं
महिलाओं ने कहा अगर सरकार व विभाग उन्हें पेयजल उपलब्ध नहीं कराते हैं तो घर के पास लगाए गए नलों को उखाड़ ले जाए महिलाओं ने कहा एक और सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान की बात करती है वहीं दूसरी ओर उन लोगों को पेयजल तक नसीब नहीं हो रहा है सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द गाव में पेयजल उपलब्ध नहीं होगा तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी वही जल निगम के अधिशासी अभियंता बी 0के 0पाल ने सफाई देते हुए बताया वह संबंधित अभियंता से मामले की जांच करवाएंगे
कि अभी तक ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध क्यों नहीं किया गया जल्द योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा मालूम हो चंपावत में हर घर जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है ज्ञापन देने में ममता देवी, अनीता देवी, शांति देवी, आशा देवी, बसंती देवी , गीता देवी, मंजू देवी ,आशा देवी ,बबिता ,शांति देवी, ईश्वरी देवी, दीपा देवी, पूजा देवी ,सुनीता देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही