Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: लोहाघाट: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियो के बीच देवदार का पेड़ ले उड़े बन तस्कर बन विभाग जुटा जांच में

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 4, 2023
  जहां एक और लोहाघाट में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां जोर-जोर में चल रही है वही तैयारियो का पूरा फायदा उठाते हुए कुछ अज्ञात बन तस्करों के द्वारा पाटन पाटनी वन पंचायत में गलचौड़ा बाबा मंदिर से पहले देवदार के एक विशाल पेड़ को काट डाला और रातों-रात बन तस्कर पेड़ की लड़कियों को ले उड़े वही लोहाघाट रेंज के रेंजर दीप जोशी ने बताया सूचना पर वन विभाग की टीम के द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया तथा मामले की जांच करी जा रही है रेंजर जोशी ने बताया दोषी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करी जाएगी तथा लकड़ी को जब्त किया जाएगा उन्होंने बताया मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा वही तस्करों के हौसले देख क्षेत्र के लोग काफी हैरान है मालूम हो प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सड़क किनारे बरसात में गिरे हुए पेड़ों का निस्तारण किया जा रहा है जिसका बन तस्करों के द्वारा भरपूर फायदा उठाया गया है

जरूरी खबरें