रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
Laxman Singh Bisht
उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
पाटी, लोहाघाट व बाराकोट के मरीजों को मिलेगी सुलभ स्वास्थ्य सुविधा
आम जनमानस की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट द्वारा जनपद के तीनों विकासखंडों के लिए अल्ट्रासाउंड जांच का साप्ताहिक रोस्टर निर्धारित कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था से दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीजों को अब अपनी जांच के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे अपने विकासखंड हेतु तय किए गए दिवसों पर ही सुगमता से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जारी आधिकारिक रोस्टर के अनुसार, विकासखंड पाटी के मरीजों हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं मंगलवार का दिन अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार विकासखंड लोहाघाट क्षेत्र के मरीजों के लिए बुधवार एवं गुरुवार तथा विकासखंड बाराकोट के मरीजों हेतु शुक्रवार एवं शनिवार का दिन नियत किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह व्यवस्था जनहित को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, ताकि चिकित्सालय में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और तीनों विकासखंडों से आने वाले नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।